मप्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 80 लाख किसानों के खातों में किसान कल्याण योजना की राशि करेंगे ट्रांसफर, जन सभा को करेंगे संबोधित
मप्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 80 लाख किसानों के खातों में किसान कल्याण योजना की राशि करेंगे ट्रांसफर, जन सभा को करेंगे संबोधित
Android-app-on-Google-Play

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। आज सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश के किसानों को किसान कल्याण योजना की राशि जारी करने जा रहे हैं। सीएम सिंगल क्लिक के जरिए राज्य के सभी किसानों के खाते में 1816 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करेंगे। इस मौके पर सीएम भिंड जिले में 194 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।



भिंड को मिलेगी विकास की सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 मार्च को हेलीकॉप्टर से भिंड आएंगे। मुख्यमंत्री यादव शासकीय एमजीएस कॉलेज के स्टेडियम में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और पूरे समाज द्वारा उनका सम्मान भी किया जाएगा।  यह कार्यक्रम 11:00 बजे संपन्न होगा। इसके साथ ही सीएम कल कई विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही वह जिले को विकास की कई सौगातें भी देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 6 मार्च को भिण्ड जिले में कृषि एवं सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (सीएम किसान) की वर्ष 2023-24 की तीसरी किश्त राशि 1816 करोड़ रूपये का वितरण किया जायेगा।

किसान कल्याण योजना की राशि राशि प्रदेश के 80 लाख किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2023 का दावा भुगतान भी सिंगल क्लिक से किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12.20 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रसारित किया जायेगा। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी बडोरा में आयोजित किया जायेगा। जिले के सभी हितग्राही वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम देख एवं सुन सकेंगे।