दुनिया का तीसरा शहर, जहां इंसानों के बीच रहते हैं सबसे ज्यादा मगरमच्छ

दुनिया का तीसरा शहर, जहां इंसानों के बीच रहते हैं सबसे ज्यादा मगरमच्छ
News Banner Image

Kisaan Helpline

Scheme Jun 23, 2015
वडोदरा। बारिश का मौसम आते ही जहां लोग खुशियां मनाते लगते हैं, वहीं गुजरात के वडोदरा शहर के लोगों की चिंताए भी बढ़ जाती हैं। कारण है... शहर के बीचों-बीच बहने वाली विश्वामित्र नदीं में बसाहट करने वाले सैकड़ों खूंखार मगरमच्छ। विश्वामित्री नदी में मगरमच्छों की अधिक संख्या होने की वजह से बाढ़ के पानी के साथ शहर में उनके घुस आने का भी खतरा बढ़ जाता है।

 

हाल ही में की गई गणना के अनुसार शुक्ल तीर्थ से नारेश्वर घाट तक यानी की 45 किमी के दायरे में 700 मगरमच्छों के होने की बात सामने आई है। यह न सिर्फ चौंकाने वाला आंकड़ा है, बल्कि खतरनाक भी।

 

इतना ही नहीं, विश्वामित्र नदी में पानी बढ़ने पर मगरमच्छ आसानी से नदी पर बने पुलों पर भी आराम फरमाते नजर आते हैं। शहरवासियों को प्रतिवर्ष नदी में आने वाली बाढ़ का तो सामना करना ही पड़ता है, साथ ही इन मगरमच्छों से निपटना भी उनके लिए बड़ी चुनौती होती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार वडोदरा की विश्वामित्र दुनिया की तीसरी ऐसी नदी है, जिसमें मगरमच्छों की भरमार है। और यह नदी सैकड़ों किमी की लंबाई तक मानव बस्ती के बीच से ही बहती है। आमतौर पर मगरमच्छ इंसानों के बीच बसाहट नहीं करते। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नदी में 10 फुट से लंबे सैकड़ों मगरमच्छ हैं

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline