6 से 12 मई तक देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों के लिए अलर्ट जारी

6 से 12 मई तक देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों के लिए अलर्ट जारी
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture May 06, 2025

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 मई से 12 मई तक देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर मौसम परिवर्तन की भविष्यवाणी की है। किसानों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनियाँ जारी की गई हैं। इस दौरान फसल कटाई, भंडारण और बीज बुवाई से जुड़ी गतिविधियों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

 

उत्तर पश्चिम भारत (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान):

·         6 से 12 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज आंधी की संभावना।

·         जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली क्षेत्र में 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

·         6 मई को हिमाचल और 6-7 मई को उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना।

·         पूर्वी राजस्थान में 6 मई को तेज तूफान (60-70 किमी/घं.) और 7 मई को भी 50-60 किमी/घं. की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

·         उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 6-7 मई को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 

पश्चिम भारत (गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मराठवाड़ा):

·         6-7 मई को कोंकण, गोवा, 8 मई को मराठवाड़ा और 9 मई को गुजरात में व्यापक बारिश की संभावना।

·         6 मई को गुजरात, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में ओलावृष्टि की आशंका है।

·         गुजरात में 6 मई को 60-80 किमी/घं. की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

·         गुजरात में 6 से 8 मई तक भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी।

 

पूर्व और मध्य भारत (मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा):

·         6 से 10 मई तक विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश।

·         पश्चिम मध्यप्रदेश और बिहार में 6-7 मई को 60-70 किमी/घं. की तेज हवाएं।

·         मध्यप्रदेश में 6-7 मई को ओलावृष्टि की आशंका।

·         बिहार, सिक्किम और अंडमान निकोबार में 6 मई को भारी बारिश संभव।

 

दक्षिण भारत (तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक):

·         6 से 10 मई तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

·         6 मई को तेलंगाना में ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घं. की तेज हवाएं संभावित।

·         7 मई को आंध्रप्रदेश में भारी बारिश, और केरल में 9-10 मई को भारी वर्षा की चेतावनी।

 

पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, अरुणाचल, त्रिपुरा आदि):

·         अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार।

·         6 से 11 मई तक असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी।

·         7, 10 और 11 मई को अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा।

 

तापमान और लू की चेतावनी:

·         उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

·         गुजरात और महाराष्ट्र में तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

·         पश्चिम बंगाल (8-12 मई), बिहार और ओडिशा (9-12 मई), झारखंड (10-12 मई) में लू चलने की संभावना है।

·         ओडिशा, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल में गर्म और उमस भरे मौसम की चेतावनी।

 

किसानों के लिए सुझाव:

·         कटाई और भंडारण: जो फसलें तैयार हैं, उन्हें जल्द से जल्द काटकर सुरक्षित स्थान पर रखें।

·         बीज बुवाई: मौसम की स्थिरता की पुष्टि के बाद ही बुवाई करें, वरना बीज खराब हो सकता है।

·         खेतों में पानी की निकासी: बारिश की स्थिति में खेतों में पानी जमा न होने दें।

·         ओलावृष्टि से बचाव: तैयार फसलों को ढकने की व्यवस्था करें या अस्थायी शेड बनाएं।

·         तेज हवाओं से सावधानी: ग्रीनहाउस, पॉलीहाउस और बांस के सहारे लगे फसलों को मजबूत करें।

 

किसानों के लिए आने वाला सप्ताह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान फसल की सुरक्षा और कृषि कार्यों की योजना सावधानी से बनाएं। मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट के लिए स्थानीय अधिकारियों या रेडियो प्रसारण पर नज़र बनाए रखें।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline