किया गया युवा किसान को सम्मानित
किया गया युवा किसान को सम्मानित
Android-app-on-Google-Play

फूलगोभी की नई प्रजाति विकसित करने वाले हाजीपुर चकवारा के रहने वाले संजीव कुमार को हाजीपुर कुशवाहा आश्रम में रविवार को समारोह आयोजित कर चादर और गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष आरपी रत्नाकर ने की। इस अवसर पर संघ के महासचिव अनिल चंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह, जिला सचिव पंकज कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार वनफूल, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, देवेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. अमर आलोक, शत्रुध्न सिंह, विनोद कुमार सिंह, राम उचित सिंह, ब्रह्मदेव भगत, नरेश कुशवाहा, धर्मदेव सिंह, नागेंद्र सिंह, अर्जुन प्रसाद सिंह, रिकु देवी एवं राजेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।