kisan

Carrot (गाजर)

Basic Info

जैसे की आप जानते है गाजर एक महत्वपूर्ण जड़ वाली स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है| इसकी खेती पूरे देश में की जाती है| इसकी जड़े, सब्जी, सलाद, अचार, मुरब्बा और हलवा आदि में प्रयोग होती है| गाजर में कैरोटीन एवं विटामिन ए पाया जाता है जो कि मनुष्य के शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है।  गाजर भारत की प्रमुख सब्जी की फसल है। भारत में हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब और उत्तर प्रदेश गाजर उगाने वाले प्रमुख राज्य हैं।

Frequently Asked Questions

Q1: गाजर की खेती के लिए सा मौसम सबसे अनुकूल होता है?

Ans:

भारत में, सर्दियों के मौसम में गाजर सबसे अच्छी होती है, और बीज अक्टूबर-नवंबर से बोया जाना चाहिए,  इन्हें मानसून के दौरान भी उगाया जा सकता है।

Q3: गाजर की खेती के लिए कितना बीज और कौन सी मिटटी की आवश्यकता होती है?

Ans:

आप जानते है गाजर की बुवाई लिए प्रति हैक्टेयर 10 से 12 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।इसके लिए अच्छे जल निकास वाली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है, लेकिन आजकल अन्य भूमियों में भी इसकी खेती होने लगी है। भारी भूमियों में या जहां नीचे की भूमि सख्त होती है, ऐसे खेतों में गाजर की फोर्किग (गाठ पंजा) की समस्या आ सकती है।

Q5: क्या गाजर खरीफ की फसल अंतगर्त आती है?

Ans:

गाजर एक प्रकार की रबी सीजन की फसल है, रबी फसलों की सब्जियां गोभी, फूलगोभी, गाजर, मूली, शलजम, बीन्स आदि हैं। रबी फसलों के फल सेब, अनार, संतरा आदि हैं।

Q2: गाजर का प्रयोग किस प्रकार से किया जा सकता है?

Ans:

गाजर को कच्चा व पकाकर दोनों तरीके से खाया जाता है। गाजर में काफी मात्रा में विटामिन व मिनरल पाए जाते हैं। इसका ज्यूस बनाकर पीया जाता है। वहीं सब्जी,सलाद, अचार, हलवा आदि बनाया जाता हैं।

Q4: गाजर क्या है?

Ans:

गाजर यह अंबेलिफर कुटुंब की अपियासी की द्विवार्षिक वनस्पति है। इसमें शुरू में टॅप्रूट बढ़ते समय पत्ते फूटते है और वह बढ़ते हैं। इसके जड़ भाग को खाने के उपयोग में लिया जाता है ये तीन रंगों में उगाई जाती है- लाल, काली और नारंगी। अच्छे गुणों वाली मोटी, लंबी, लाल या नारंगी रंग की जड़ों वाली गाजर अच्छी मानी जाती है।

Q6: भारत में गाजर की खेती किन राज्यों में की जाती है?

Ans:

गाजर अपनी मांसल खाने योग्य जड़ों के लिए दुनिया भर में उगाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण जड़ वाली फसल है। भारत में गाजर उगाने वाले प्रमुख राज्य कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश हैं।