kisan

Mahogany Tree (महोगनी वृक्ष)

Basic Info

जैसे की आप जानते है महोगनी व्यापारिक रूप से एक बहुत ही कीमती वृक्ष है, महोगनी के पेड़ के लगभग सभी भागों का इस्तेमाल किया जाता है, व्यापारिक दृष्टि से महोगनी के पेड़ बेहद क़ीमती माने जाते हैं, क्योंकि इसके हरेक भाग मसलन, पत्ती, फूल, बीज, खाल और लकड़ी, सभी की माँग होती है और सबका अच्छा दाम मिलता है। महोगनी की लकड़ी का इस्तेमाल जहाज़, फर्नीचर, प्लाईवुड, सज़ावट की चीज़ों और मूर्तियों वग़ैरह को बनाने में किया जाता है। महोगनी की लकड़ी भी दो हज़ार रुपये प्रति घन फीट के भाव तक बिकती है। इसके बीज और फूलों का इस्तेमाल शक्तिवर्धक दवाईयाँ बनाने में होता है। महोगनी को कॉन्ट्रेक्ट फॉर्मिंग यानी ठेके पर होने वाली खेती के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसीलिए बेजोड़ गुणों वाले महोगनी के पेड़ को किसानों का कमाऊ पूत कहा गया है।
महोगनी के पेड़ की लम्बाई 40 से 200 फीट तक हो सकती है। लेकिन भारत में असली औसत लम्बाई 60 फीट के आसपास रहती है। इसकी जड़ें ज़्यादा गहराई में नहीं जाती।

No FAQ !