kisan

Mulethi (मुलेठी/लिकोरिस)

Basic Info

आप जानते है मुलेठी को सदाबहार झाड़ीनुमा पौधा कहा जाता है। मुलेठी एक गुणकारी जड़ी बूटी है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल सर्दी-जुकाम या खांसी में आराम पाने के लिए करते हैं। गले की खराश में इसका उपयोग करना सबसे ज्यादा असरदार होता है। हालांकि मुलेठी के फायदे सिर्फ इतने ही नहीं हैं बल्कि इसका मुख्य इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में किया जाता है। मुलेठी पौधे की औसत ऊंचाई लगभग 120 सेमी के आसपास हो सकती है, जबकि इसके फूलों का रंग जामुनी या सफेद नीले रंग का हो सकता है। फलों में बीजों की मात्रा अधिक होती है। स्वाद में इसके जड़ मीठे होते हैं। यह दुनिया भर में ग्रीक, चीन, मिस्र और भारत में पाया जाता है। इसका मूल एशिया और दक्षिणी यूरोप के कुछ हिस्से हैं। भारत में पंजाब और उप हिमालय में इसकी खेती की जाती है।

No FAQ !