kisan

lavender (लैवेंडर)

Basic Info

लैवेंडर एक अत्यंत उपयोगी बहुवर्षीय औषधीय गुणों वाला और सुन्दर सुंगंधित झाड़ीनुमा पौधा हैं। लैवेंडर के पौधे में तेल की मात्रा भी पाई जाती हैं, जिसका इस्तेमाल खाने के साथ साथ साबुन, इत्र और सौंदर्य प्रसाधन की चीजों को बनाने में किया जाता हैं, इसके अलावा इसके पौधे का इस्तेमाल कई तरह की बिमारियों के रोकथाम में भी किया जाता हैं, इसके फूलों का रंग गहरा काला नीला, लाल और बेंगानी ज्यादा पाया जाता हैं, इसका पौधा दो से तीन फिट ऊंचाई का पाया जाता हैं। लैवेंडर की खेती नगदी फसल के रूप में की जाती हैं। लैवेंडर की खेती मुख्यत: भूमध्यसागरीय देशों के साथ-साथ, सयुंक्त राज्य अमेरिका, कनाड़ा, जापान, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आदि देशों में की जा रही हैं। भारत में लैवेंडर की खेती कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मुख्य रूप से की जाती है।

No FAQ !