kisan

Bay Leaf (तेज पत्ता)

Basic Info

यदी आप तेजपत्ता की खेती करने में दिलचस्पी रखते है तो आप बहुत आसानी से इसकी खेती और बेहतर कमाई कर सकते है। इसे अंग्रेजी में ‘बे लीफ‘ कहा जाता है। यह एक प्रकार का शुष्क और सुगन्धित पत्ता होता है। इसके ताजे और सूखे पत्तों का ज्यादातर उपयोग खाने को सुगंधित और स्वादिष्ट बनाने के लिए मसाले के रूप में किया जाता है। इसका उत्पादन वर्षो से किया जा रहा है। इसके मुख्य उत्पादक देश भारत, रूस, मध्य अमेरिका, इटली, फ्रांस, उत्तर अमेरिका और बेल्जियम आदि है। यह औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है, वजन घटाने के लिए लोग चाय में तेजपत्ता तथा दालचीनी का उपयोग करते हैं। हमारे देश में तेजपत्ता का ज्यादातर उत्पादन उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल, कर्नाटक के अलावा उतरी पूर्वी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में किया जाता है

No FAQ !