अब लापरवाही नहीं चलेगी! गलत तरीके से दूध दुहने से पशुओं कि सेहत और उत्पादन के लिए खतरा

अब लापरवाही नहीं चलेगी! गलत तरीके से दूध दुहने से पशुओं कि सेहत और उत्पादन के लिए खतरा
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture
Feb 07, 2026

गांवों में आज भी अधिकतर किसान हाथ से दूध दुहने की परंपरा निभा रहे हैं। यह तरीका पुराना जरूर है, लेकिन अब विशेषज्ञों की मानें तो यही आदत आगे चलकर  दूध की शुद्धता और सेहत दोनों के लिए खतरा बन सकती है।


पशुपालन विशेषज्ञों के अनुसार, हाथ से दूध निकालते समय दूध में  धूल, मिट्टी, बाल, पसीना और कीटाणु  मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। यही दूषित दूध बाद में परिवार और उपभोक्ताओं की सेहत पर असर डालता है।


इसी विषय को लेकर समय-समय पर Department of Animal Husbandry and Dairying किसानों और पशुपालकों के लिए जागरूकता संदेश जारी करता रहता है।


विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि दूध दुहने की प्रक्रिया में की गई छोटी सी गलती भी पशु और इंसान – दोनों के लिए नुकसानदेह  हो सकती है।


दूध निकालते समय ये सावधानियां न अपनाईं तो नुकसान तय है


अगर आप हाथ से ही दूध निकालते हैं, तो इन बातों पर खास ध्यान देना जरूरी है-


  • रोज पशु के खुर, शरीर और थनों की अच्छे से सफाई करें।

  • शरीर पर लगी मिट्टी, गोबर और टूटे बाल पहले पूरी तरह हटाएं।

  • दूध निकालने से पहले और बाद में थनों को कीटाणुनाशक घोल से धोएं।

  • हाथ बिल्कुल सूखे रखें, गीले हाथों से दूध न निकालें।

  • दूध निकालते समय अंगूठा बाहर रखकर बंद मुट्ठी से दूध निकालें।

  • ल्योटी के पास बढ़े हुए बाल समय पर काट दें।

  • दूध निकालने से पहले थनों को साफ कपड़े से पोंछें।

  • छह से सात मिनट में पूरा दूध निकालने की कोशिश करें।

  • दूध के बर्तन को हमेशा गर्म पानी से अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें।

  • दूध के लिए छोटे मुंह वाले बर्तन का प्रयोग करें।

  • पशु को डराकर या छेड़कर दूध बिल्कुल न निकालें।

  • दूध निकालते समय थनों को नीचे की ओर खींचने से बचें।


किसानों की एक आम गलती बन सकती है बड़ी परेशानी


  • कई किसान बीमार पशु और स्वस्थ पशु का दूध एक साथ मिला देते हैं।

  • विशेषज्ञों के अनुसार यह आदत बेहद खतरनाक है।

  • बीमार पशु का दूध हमेशा अलग रखें।

  • उस दूध को कभी भी दूसरे पशुओं के दूध में न मिलाएं।


साथ ही, निकाले गए दूध को ज्यादा देर तक खुला छोड़ना भी दूध को खराब कर देता है।


मशीन से दूध निकालना क्यों ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है?


विशेषज्ञों का मानना है कि मशीन से दूध निकालने पर-


  • दूध में बाहरी गंदगी मिलने की संभावना कम हो जाती है

  • थनों में संक्रमण का खतरा घटता है

  • दूध की गुणवत्ता बनी रहती है

  • और बाजार में बेहतर कीमत मिलने की संभावना बढ़ती है


यही कारण है कि आने वाले समय में किसानों को मशीन से दुहाई की ओर धीरे-धीरे बढ़ने की सलाह दी जा रही है।


किसानों के लिए सीधी और जरूरी बात


हाथ से दूध दुहना गलत नहीं है,

लेकिन बिना साफ-सफाई और सही तरीके के दूध निकालना अब खतरे से खाली नहीं है।


अगर किसान थोड़ी सी सावधानी और सही तरीका अपनाएं, तो-


  • पशु ज्यादा समय तक स्वस्थ रहेंगे

  • दूध शुद्ध रहेगा

  • और ग्राहक का भरोसा भी बना रहेगा


आज जरूरत है परंपरा के साथ-साथ सही तकनीक और साफ आदतों को अपनाने की।



Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline