product_image



अलवर भारतीय राज्य राजस्थान का एक जिला है। जिले का मुख्यालय अलवर है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा भी है। राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 170 कि॰मी॰ की दूरी पर है। अलवर अरावली की पहाडियो के मध्य में बसा है।

अलवर के प्रमुख पर्यटन स्थल == अलवर के पास घूमने की कई जगहें हैं। सिलिसेढ, सरिस्का वन्य जीव उद्यान और भरतपुर पक्षी उद्यान। अलवर का किला और संग्रहालय भी देखने योग्य हैं। अलवर के कोर्ट की इमारत एक बहुत ही खूबसूरत पुराने महल में बनी हुई है। अलवर से 170 कि॰मी॰ की दूरी पे जयपुर और 150 कि॰मी॰ पे मथुरा, गोवर्धन और वृन्दावन स्थित है।

अलवर की प्याज देश-विदेश में लाल प्याज के नाम से जानी जाती है। देश में नासिक के बाद अलवर प्याज की दूसरी सबसे बड़ी मंडी है। अलवर की प्याज देश के अलावा आसपास के देशों में भी सप्लाई होती है।

अगस्त व जुलाई माह में किसान अलवर में प्याज की बुवाई करते हैं। जो फसल नवंबर के शुरुआत में पक कर तैयार होती है और उसको काटा जाता है।
अलवर की प्याज को खैरथल की लाल प्याज के नाम से देश-विदेश में जाना जाता है।