शंघाई। चान होम तूफान शनिवार को चीन के शघाई में दक्षिणी समुद्री तट से टकराया। इस दौरान 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। स्टेट टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, समुद्री तूफान के चलते झेजियांग और झियांगसु प्रांत से 11 लाख से ज्यादा लोगों को उनके घरों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। तूफान के कारण हवाई, रेल तथा अन्य परिवहन सेवायें ठप पड़ गई। यह जानकारी आज चीनी मीडिया ने दी । भारी बारिश के कारण एक होटल की छत गिरने से एक व्यक्ति के मारे जाने और दो के घायल होने की खबर है।
जेझियांग प्रांत के कई शहरों में बत्ती गुल हो गई है। इससे 100 से ज्यादा ट्रेनें अपनी जगह पर खड़ी हो गई हैं। 50 हजार मछली पकड़ने वाली वोटों को वापस बुला लिया गया है। 1949 के बाद का यह सबसे प्रचंड तूफान है। झेजियांग प्रांत के वेनलिंग शहर स्थित समुद्र तट पर विशाल लहरें उठ रही हैं। भारी बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में 30 सेमी तक रिकॉर्ड बारिश हुई है। यह शंघाई की तरफ बढ़ रहा है। तूफान जापान के ओकिनावा द्वीप श्रृंखला और ताईवान को भी प्रभावित कर चुका है। चैन-होम के कारण दक्षिणी जापान में 20 लोग घायल हो गए थे। तूफान के कारण शुक्रवार को ताइवान की राजधानी ताइपे में स्टॉक मार्केट और सरकारी ऑफिस बंद करने पड़े थे।
चीन के समुद्री तट पर आने वाले इस तूफान को पिछले कई दशकों में से सबसे जबरदस्त तूफान माना जा रहा है। झेजियांग प्रांत में 1949 के बाद से इतना बड़ा समुद्री तूफान पहले कभी नहीं आया था। तूफान के कारण शंघाई के पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पांच सौ उडानें रद्द कर दी गई। होंगिया हवाई अड्डे से दौ सौ उडानें रद्द की गई है। तूफान के चलते शंघाई, झियांगसु तथा झेलियांग प्रांतों में भारी बारिश हो रही है।
स्कूलों को बंद करने के अलावा विमानों की उड़ान और रेल सेवाओं को भी रोक दिया गया है। बंदरगाहों से रवाना 51 हजार जहाज वापस लौट आए हैं