जैविक खेती करें और पाएं 6500 रुपये प्रति एकड़ का लाभ, जानें इस राज्य की सरकार की पूरी योजना

जैविक खेती करें और पाएं 6500 रुपये प्रति एकड़ का लाभ, जानें इस राज्य की सरकार की पूरी योजना
News Banner Image

Kisaan Helpline

Scheme Apr 22, 2023
Jaivik Kheti: केंद्र सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने की तमाम कोशिशें कर रही हैं। धीरे-धीरे भारत सहित पूरी दुनिया में जैविक खेती का चलन बढ़ रहा है, क्योंकि लोग जैविक उत्पादों को खरीदना पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि जैविक उत्पादों की कीमत भी अधिक है। ऐसे में किसान जैविक खेती कर अधिक कमाई कर सकते हैं। यही वजह है कि विभिन्न राज्य सरकारें किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इसके लिए किसानों को आर्थिक मदद भी दी जा रही है। इसी क्रम में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार बड़ा कदम उठा रही है।

कृषि विभाग ने घोषणा की है कि राज्य में जैविक खेती करने वाले किसानों को सरकार आर्थिक मदद देने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। जैविक खेती से भी किसानों को मदद मिलेगी। इससे जहां पैदावार बढ़ेगी, वहीं पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा।


पहले भारत में केवल जैविक खेती ही की जाती थी। लेकिन अधिक उपज और जल्दी फसल की चाह में रसायनों का अंधाधुंध प्रयोग किया जा रहा है। पहले गाय और मवेशियों के गोबर का उपयोग खेतों में खाद के रूप में किया जाता था। इससे उपज में अच्छी वृद्धि होती थी। जमीन की उर्वरता भी बेहतर होती। केंद्र व राज्य सरकार का प्रयास है कि किसान खेती की वही पुरानी परंपरा अपनाएं।

जैविक खेती करें और पाएं 6500 रुपये प्रति एकड़ का लाभ
बिहार के कृषि विभाग ने जैविक प्रोत्साहन योजना (Jaivik Protsahan Yojana) के तहत जैविक खेती करने वाले किसानों को 6500 रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता देने की घोषणा की है। यह राशि 2.5 एकड़ तक के किसानों के लिए है। ऐसे समझें कि अगर किसान 5 या 10 एकड़ भी खेती करता है तो उसे 2.5 एकड़ के लिए ही मदद दी जाएगी। यानी किसान को प्रोत्साहन के रूप में 16 हजार 250 रुपये मिलेंगे। कृषि विभाग ने वर्ष 2022-23 में 2550.00 लाख रुपये (पच्चीस करोड़ पचास लाख रुपये) की स्वीकृति की है। यदि किसान भाई को मन में किसी प्रकार का संदेह या इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहता हो तो टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर भी कॉल कर सकते हैं।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline