किसान भाई सफेद बैंगन की खेती से कर सकते है लाखों की कमाई, जानिए कैसे होती है इसकी खेती
किसान भाई सफेद बैंगन की खेती से कर सकते है लाखों की कमाई, जानिए कैसे होती है इसकी खेती
Android-app-on-Google-Play

White Brinjal Farming: आज के कृषि क्षेत्र में किसान कम समय में अधिक लाभ कमाने के लिए अपने खेतों में तकनीक के साथ-साथ नई किस्मों को भी अपना रहे हैं। इन्हीं तकनीकों के कारण बाजार में कई तरह की रंग-बिरंगी सब्जियां उपलब्ध हैं। अभी तक आप सभी ने बाजार में काला बैंगन ही देखा होगा. लेकिन अब आपको बाजार में सफेद रंग का बैंगन भी देखने को मिल जाएगा। सफेद बैंगन एक ऐसी सब्जी है, जिससे किसानों को बंपर मुनाफा हो रहा है। इस बैंगन का उत्पादन काले बैंगन की तुलना में अधिक होता है और इसकी कीमत भी बाजार में अधिक होती है। सबसे बड़ी बात यह है कि बैंगन की यह किस्म प्राकृतिक नहीं है, बल्कि इसे कृषि वैज्ञानिकों ने अनुसंधान के जरिए विकसित किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इन दिनों मंडियों में लोगों द्वारा काले की बजाय सफेद बैंगन की सबसे ज्यादा खरीदारी की जा रही है। इसकी खेती से देश के किसान भाइयों को भी अच्छा लाभ मिल रहा है। सफेद बैंगन साल भर उगाई जाने वाली फसल है। यानी आप इसकी खेती किसी भी मौसम में कर सकते हैं। आप चाहें तो इसकी खेती घर के अंदर भी कर सकते हैं। अब कई लोग सफेद बैंगन को गमलों में उगा रहे हैं। इसके लिए ज्यादा खर्चा भी नहीं करना पड़ता है। हमें बस बाजार से पौधे लाकर लगाने हैं।

सफेद बैंगन की खेती के बारे में (About Cultivation of White Brinjal)

आमतौर पर सफेद बैंगन की खेती सर्दियों में की जाती है, लेकिन अब तकनीक के आधार पर इसे गर्मियों में उगाया जाता है। वैज्ञानिकों ने सफेद बैंगन की दो किस्में विकसित की हैं- पूसा सफेद बैंगन-1 और पूसा हरा बैंगन-1। सफेद बैंगन की ये किस्में पारंपरिक बैंगन की फसल की तुलना में तेजी से पकती हैं। सफेद बैंगन की खेती करने के लिए किसानों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसके बीजों को ग्रीनहाउस में सुरक्षित गर्म क्यारी में रखना चाहिए ताकि वे जल्दी पक कर अच्छी पैदावार दें।

सफेद बैंगन की खेती करने के तौर-तरीके 
  • अगर किसान भाई सफेद बैंगन की खेती करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले नर्सरी तैयार करनी होगी। 
  • नर्सरी तैयार करने के लिए खेत की कई बार जुताई करनी पड़ती है। 
  • इसके बाद जब मिट्टी भुरभुरी हो जाए तो पाटा चलाकर खेत को समतल कर लें। 
  • इसके बाद क्यारी बनाकर उसमें सफेद बैंगन के बीज बो दें। 
  • फिर सिंचाई के बाद क्यारियों को पुआल से ढक दें। 
  • साथ ही बीच-बीच में निराई-गुड़ाई करते रहें। 
  • इस तरह एक महीने के बाद सफेद बैंगन की नर्सरी तैयार हो जाएगी।
  • इसके बाद आप बैंगन के पौधों को नर्सरी से उखाड़कर पहले से तैयार खेत में दो से दो फीट की दूरी पर लगा सकते हैं। 
  • सफेद बैंगन की खेती के लिए फरवरी से मार्च का महीना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • अगर आप फरवरी में सफेद बैंगन का पौधा लगाते हैं तो जून से उसमें बैंगन के फल आने लगेंगे।
  • अगर सफेद बैंगन की खेती उन्नत तरीके से की जाए तो सफेद बैंगन की फसल लगभग 70 से 90 दिनों में पूरी तरह पक जाती है।