गर्मियों में खाली पड़े खेतों में करें इस फसल की खेती, और कमाएं अच्छा मुनाफा
गर्मियों में खाली पड़े खेतों में करें इस फसल की खेती, और कमाएं अच्छा मुनाफा
Android-app-on-Google-Play

Cucumber Farming: वर्तमान समय में रबी फसलों की कटाई लगभग पूरी होने को है। अगले कुछ महीनों तक खेत खाली रहेंगे। इसके बाद खरीफ फसलों की खेती के लिए खेत तैयार किए जाएंगे। खाली महीनों में किसान कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। खीरे की खेती खरीफ, रबी और जायद तीनों मौसमों में की जा सकती है। लेकिन गर्मी के मौसम में बाजारों में इसकी काफी डिमांड रहती है। इसलिए कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किसान खीरे की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यह एक ऐसी फसल है, जो पूरे देश में उगाई जाती है। यदि किसान वैज्ञानिक विधि से खीरे की खेती करे तो उसकी फसल से अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

80 से 90 दिन की फसल
खीरे की खेती के लिए गर्मी का मौसम सबसे उपयुक्त माना जाता है। खीरे की खेती किसी भी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है। इस फसल को पूरी तरह पकने में 80 से 90 दिन का समय लगता है। एक एकड़ जमीन में 400 क्विंटल तक खीरे का उत्पादन कर आप कम लागत में अच्छी कमाई कर सकते हैं।

गर्मियों में 10 से 12 बार सिंचाई की आवश्यकता
गर्मियों में खीरे के पौधों को अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है। बरसात के मौसम में सिंचाई की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती है। खीरे के पौधों को एक मौसम में 10 से 12 बार सिंचाई की आवश्यकता होती है। खेत में खरपतवार को खुरपी या कुदाल से निकालना चाहिए। गर्मी की फसल में 15-20 दिन के अन्तराल पर 2-3 निराई-गुड़ाई तथा वर्षा ऋतु की फसल में 15-20 दिन के अन्तर पर 4-5 निराई-गुड़ाई करनी चाहिए। वर्षा ऋतु की फसल के लिए जड़ों में मिट्टी लगानी चाहिए।

80 हजार से एक लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते है मुनाफा 
गर्मी के मौसम में खीरे की खेती से तगड़ी कमाई की जा सकती है. निवेश की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिकअगर आप इसकी अच्छी तरह से खेती करते हैं तो आप एक एकड़ जमीन में 400 क्विंटल तक खीरे का उत्पादन कर सकते हैं। खीरे की खेती से आप एक सीजन में लगभग 80 हजार से एक लाख रुपये तक आसानी से मुनाफा कमा सकते हैं। बता दें कि गर्मियों में खीरे की डिमांड बढ़ जाती है। खीरे के उपयोग की हर घर के साथ-साथ होटल उद्योग में भी काफी मांग है। इसलिए किसानों को इस खेती से अच्छा मुनाफा मिल सकता है।