मध्य प्रदेश में गाय पालने पर सरकार हर महीने दे रही है इतने रुपए, साथ ही पशु चिकित्सा एंबुलेंस की शुरुआत
मध्य प्रदेश में गाय पालने पर सरकार हर महीने दे रही है इतने रुपए, साथ ही पशु चिकित्सा एंबुलेंस की शुरुआत
Android-app-on-Google-Play

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने गोवंश की समृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब सरकार किसान को प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय पालने पर सब्सिडी दे रही है।  मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राज्य के किसानों से गोबर खरीदने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित गौ रक्षा सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हर साल गौ रक्षक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार प्रदेश में हर रोज नए आयाम शुरू करती नजर आ रही है। जनता को हर सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है और इसी कड़ी में अब राज्य सरकार का फोकस गौ वंश पर नजर आने लगा है। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से शुक्रवार को सीएम शिवराज ने 406 पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश के हर विकासखंड में पशु चिकित्सा एंबुलेंस चलाने की योजना बनाई गई है। इसमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ हमेशा मौजूद रहेंगे और मौके पर ही पशुओं का इलाज किया जा सकेगा। इसके लिए एक कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 1962 भी जारी किया गया है, जिस पर जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस बुलाई जा सकती है।


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गोवंश के वध पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गोहत्या पर 7 साल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए गाय जरूरी है। ऐसे में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को गाय पालने के लिए हर महीने 900 रुपये दिए जाएंगे। इसी माह 22 हजार किसानों को योजना की किश्त जारी की जाएगी। आदिवासी लोगों को गाय पालने के लिए गाय खरीदने पर 90 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार गाय का गोबर भी खरीदने की योजना बना रही है। शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि वे प्रदेश भर में कई गोवर्धन संयंत्र लगाकर गाय के गोबर से सीएनजी बनाएंगे।