product_image


सम्भल ज़िला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बहजोई है।
संभल उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख जिला है जिसका जिला मुख्यालय भहजोई नगर है। सितंबर 28, 2011 को उत्तर प्रदेश के तीन नए जिलों की घोषणा की गयी जिसमे से एक संभल भी था। पूर्व में इसका नाम 'भीमनगर' था। उत्तर दिशा में यह जिला अमरोहा जनपद से जुड़ा हुआ है, दक्षिण दिशा में गाजियाबाद, बुलंदशहर एवं गौतमबुद्ध नगर जिलों से जुड़ा हुआ है, पूर्व दिशा में बिजनौर एवं ज्योतिबाफूले नगर जिले से एवं पश्चिम दिशा में बागपत जिले से जुड़ा हुआ है।

देश में सरकार ने मैंथा को भी एक जिला एक उत्पाद में शामिल कर लिया है। इससे मैंथा उद्यमी गदगद हैं। उन्हेंं उम्मीद है कि अब उन्हेंं कारोबार को बढ़ाने के लिए और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

यूपी के किसानों के लिए मेंथा की खेती पैसे कमाने का बड़ा जरिया बनकर उभरी है। यही वजह है कि इस बार किसानों ने बड़े पैमाने पर मेंथा की खेती का रुख किया है। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमेटिक प्लांट्स (सीमैप) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल आमदनी बढ़ने से इस साल यूपी में किसानों ने करीब 20 फीसदी ज्यादा रकबे में मेंथा की खेती की है। इतना ही नहीं इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बड़ी तादाद में किसानों ने मेंथा की खेती की है।

पूर्वी यूपी में बढ़ी मेंथा की खेती 
परंपरागत तौर पर मेंथा की खेती पश्चिमी यूपी के संभल, चंदौसी, रामपुर और लखनऊ के पास बाराबंकी आदि जिलों में होती रही है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा मेंथा ऑयल उत्पादक और निर्यातक है। मेंथा ऑयल की सबसे ज्यादा पैदावार यूपी में होती है। देश में होने वाले कुल मेंथा ऑयल के उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी करीब 80 फीसदी है। पश्चिमी यूपी के जिले संभल, रामपुर, चंदौसी मेंथा का उत्पादन करने वाले बड़े क्षेत्र हैं, जबकि लखनऊ के पास बाराबंकी जिला भी मेंथा ऑयल का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है। इसके अलावा पंजाब, बिहार के तराई वाले इलाके और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मेंथा की खेती हो रही है। मेंथा का इस्तेमाल दवाएं, सौंदर्य उत्पाद, टूथपेस्ट के साथ ही कंफेक्शनरी उत्पादों में सबसे ज्यादा होता है।

पुदीना मेंथा वंश से संबंधित एक बारहमासी, खुशबूदार जड़ी है। इसकी विभिन्न प्रजातियां यूरोप, अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया मे पाइ जाती हैं, साथ ही इसकी कई संकर किस्में भी उपलब्ध हैं।

ऐसा विश्वास किया जाता है कि मेंथा का उद्भव भूमध्यसागरीय बेसिन में हुआ तथा वहॉ से ये प्राकृतिक तथा अन्य तरीकों से संसार के अन्य हिस्सों में फैला, जापानी पोदीना, ब्राजील, पैरागुए, चीन, अर्जेन्टिना, जापान, थाईलैंड, अंगोला, तथा भारतवर्ष में उगाया जा रहा है। भारतवर्ष में मुख्यत: तराई के क्षेत्रों (नैनीताल, बदायूँ, बिलासपुर, रामपुर, मुरादाबाद तथा बरेली) तथा गंगा यमुना दोआन (बाराबंकी, तथा लखनऊ तथा पंजाब के कुछ क्षेत्रों (लुधियाना तथा जलंधर) में उत्तरी-पश्चिमी भारत के क्षेत्रों में इसकी खेती की जा रही है।

उपयोग 
  • मेन्थोल का उपयोग बड़ी मात्रा में दवाईयों, सौंदर्य प्रसाधनों, कालफेक्शनरी, पेय पदार्थो, सिगरेट, पान मसाला आदि में खुशबू हेतु किया जाता है।
  • इसके अलावा इसका तेल यूकेलिप्टस के तेल के साथ कई रोगों में काम आता है। ये कभी-कभी गैस दूर करने के लिए, दर्द निवारण हेतु, तथा गठिया आदि में भी उपयोग किया जाता है।