दुनिया में पैसे से बहुत कुछ खरीदा जा सकता है। यह बात सही है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें खरीदने के लिए इतनी मोटी कीमत चुकानी पड़ती है कि अच्छे-अच्छे लोग पीछे हट जाते हैं। दुनिया की सबसे महंगी चीजों में शुमार कुछ ऐसी ही चीजें हम आपके लिए लाए हैं, जिन्हें देखकर आप भी इन्हें खरीदना चाहेंगे। दरअसल, ये चीजें बेमिसाल डिजाइन और क्रिएशन के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में इन्श्योर डॉट कॉम ने अपने 25 वर्ष पूरे होने पर बोली लगवाई थी, लेकिन डोमेन की वास्तविक बोली कोई नहीं लगा पाया।
डायमंड पैंथर ब्रेसलेट
यह इस ग्रह का सबसे महंगा ब्रेसलेट है। इसे एडवर्ड 8 और वालिस सिम्पसन की याद में तैयार किया गया था। इसकी कीमत 79.36 करोड़ रुपए है। इसकी पैंथर वाली शेप इसकी खासियत है। इसकी लंबाई 195 मिलीमीटर है।