product_image


फ़िरोज़ाबाद (Firozabad) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के फ़िरोज़ाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। फिरोज़ाबाद में मुख्यतः चूडियों का कारोबार होता है। यहाँ पर आप रंग बिरंगी चूडियों को अपने चारों ओर देख सकते हैं। लेकिन अब यहाँ पर गैस का कारोबार होता है। यहाँ पर काँच का अन्य सामान (जैसे काँच के झूमर) भी बनते हैं। यहाँ की आबादी बहुत घनी है। यहाँ के ज्यादातर लोग कोरोबार से जुडे हैं। घरों के अन्दर महिलाएं भी चूडियों पर पालिश और हिल लगाकर रोजगार अर्जित कर लेती हैं।फिरोजाबाद को प्राचीन समय में चंद्रवारनगर के नाम से जाना जाता था।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण सूक्ष्म इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के इकाईयों को एकत्र कर उन्हें आर्थिक और विपणन की दृष्टि से मजबूत किया जाएगा। 

आलू को किया गया चयनित
एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत जिले को खाद्य सामग्री में आलू के लिए चयनित किया गया है। जिसकी यूनिट लगाने पर मार्केटिग, पैकेजिग, फाइनेंशियल मदद, ब्रांडिग की मदद इस योजना के अंतर्गत किसानों को मिलेगी।

यूपी के जिन-जिन इलाकों में आलू की फसल होती है, उनमें फिरोजाबाद जनपद का भी नाम शामिल है। हालांकि फिरोजाबाद जनपद की मुख्य फसल तो गेहूं है, लेकिन यहां की दूसरी सबसे बड़ी फसल आलू है। फिरोजाबाद जनपद में लगभग 55 हजार हेक्टेयर जमीन में आलू की खेती की जाती है। सिरसागंज के अलावा शिकोहाबाद और टूंडला में आलू की बंपर खेती भी होती है। लिहाजा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आलू की फसल की इस बार निगरानी मेरठ के मोदीपुरम स्थित आलू अनुसंधान केंद्र द्वारा की जा रही है। फिरोजाबाद में आलू की बढ़ती पैदावार के मद्देनजर ही योगी सरकार ने 'ओडीओपी' (एक जनपद-एक उत्पाद) स्कीम में आलू की फसल का ही चयन किया है।