product_image


फर्रुखाबाद भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक जिला है। यह जिला कानपुर प्रमंडल के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। फतेहगढ़ जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। फर्रुखाबाद जिला पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्राचीन धार्मिक स्थलों और प्राचीन मंदिरों लिए प्रसिद्ध है। इसी जिले में पांडवों की पत्नी द्रौपदी का जन्म हुआ था। यह जिला आलू और सूर्यमुखी की खेती के लिए भी मशहूर है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण सूक्ष्म इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के इकाईयों को एकत्र कर उन्हें आर्थिक और विपणन की दृष्टि से मजबूत किया जाएगा। 

आलू को किया गया चयनित
एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत जिले को खाद्य सामग्री में आलू के लिए चयनित किया गया है। जिसकी यूनिट लगाने पर मार्केटिग, पैकेजिग, फाइनेंशियल मदद, ब्रांडिग की मदद इस योजना के अंतर्गत किसानों को मिलेगी।

कृषि
फर्रुखाबाद जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है. जिले में उगाए जाने वाले प्रमुख फसल हैं:
धान, गेहूं, ज्वार, बाजरा, दलहन (चना, मटर, अरहर, मसूर, उड़द और मूंग), मसाले, सूर्यमुखी, तंबाकू, आलू और सब्जियां

पशुपालन
ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन जिले के लोगों के लिए आय का एक महत्वपूर्ण जरिया है. जिले के प्रमुख पशु धन हैं: गाय,भैंस, सूअर, बकरी और पोल्ट्री.

मछली पालन
जिले के नदियों, नहरों, तालाबों और जलाशयों से मछली का उत्पादन किया जाता है.

वन
जिले में पाए जाने वाले प्रमुख वन संपदा हैं: ढाक, शीशम, बबूल, जामुन, सागौन और अर्जुन।

फर्रुखाबाद पोटेटो सिटी है। आलू की लगभग 50 वैराईटी का उत्पादन किया जाता है। लगभग 64 कोल्ड स्टोरेज है। फर्रुखाबाद कोल्ड स्टोरेज प्रा.लि.पहला व सबसे पुराना कोल्ड स्टोरेज था जिसका निर्माण 1945 में गैर सरकारी क्षेत्र में हुआ था।हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा आलू का उत्पादन फर्रुखाबाद में होता है। भारत के सभी जिलों को आलू सप्लाई यहीं से किया जाता है। वैसे भी आलू हमारा स्टैपल है सभी सब्जियों का राजा है। कहा जाता है आलू का धंधा कच्चा सौदा है। इसमें स्थिरता नही है।