product_image


धुले ज़िला भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय धुले है। धुले शहर पश्चिमोत्तर महाराष्ट्र राज्य, पश्चिमी भारत, प्रमुख सड़क मार्गों पर स्थित है। धुले को पहले धुलिया कहा जाता था। 

एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत जिले का प्रमुख उत्पाद केले को घोषित किया गया है।

केले की खेती फायदे का सौदा है। इसकी खेती में अपना देश तेजी से विकास कर रहा है। अगर केले (Banana) की बात होगी तो महाराष्ट्र का नाम सबसे सबसे ऊपर होगा। इस सदाबहार फल ही यहां बड़े पैमाने पर खेती हो रही है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक भारत केला उत्पादन में अब नंबर वन है। जबकि भारत में इसके उत्पादन के मामले में महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है। लेकिन अगर विदेशों में व्यापार की बात होगी तो उसमें महाराष्ट्र की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। कृषि विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक यहां 44,000 हेक्टेयर क्षेत्र में केले की खेती होती है।

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि केला एक उष्णकटिबंधीय फल है जो सामान्य समशीतोष्ण और आर्द्र जलवायु के अनुकूल है। इस फसल के लिए 15 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान आदर्श होता है। सर्दियों में 12 डिग्री सेल्सियस से कम और गर्मी में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।