PM Kisan Yojana 23rd Instalment: कहीं कट तो नहीं गया आपका नाम? अगली किस्त से पहले तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

PM Kisan Yojana 23rd Instalment: कहीं कट तो नहीं गया आपका नाम? अगली किस्त से पहले तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture
May 07, 2026

देश के करोड़ों किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है सरकार जल्द ही किसानों के खातों में अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है, लेकिन इस बार कई किसानों की किस्त अटक सकती है, क्योंकि सरकार लगातार अपात्र लाभार्थियों को योजना से बाहर कर रही है।  ऐसे में किसानों के लिए यह बेहद जरूरी हो गया है कि वे समय रहते अपना नाम लाभार्थी सूची में जरूर चेक कर लें।


अगर आपके खाते में पिछली किस्त नहीं आई थी या फिर किसी वजह से स्टेटस में दिक्कत दिखाई दे रही है, तो अगली किस्त भी रुक सकती है।  इसलिए अभी से जरूरी दस्तावेज और स्टेटस अपडेट करना बहुत जरूरी है।


कैसे चेक करें PM Kisan Beneficiary Status?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको 23वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो इसके लिए पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status ऑप्शन पर क्लिक करें।  यहां मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर आप अपना पूरा स्टेटस देख सकते हैं। 


स्टेटस चेक करते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • Eligible का स्टेटस Yes होना चाहिए

  • e-KYC पूरा होना जरूरी है

  • Land Seeding अपडेट होना चाहिए

  • Aadhaar Bank Seeding भी Yes दिखना चाहिए


अगर इनमें से किसी भी जगह No लिखा आ रहा है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। 


गांव की लाभार्थी लिस्ट ऐसे देखें

कई किसान यह जानना चाहते हैं कि उनके गांव में किन लोगों का नाम फाइनल सूची में शामिल हुआ है।  इसके लिए वेबसाइट पर Beneficiary List वाले विकल्प पर जाएं और वहां अपना राज्य, जिला, तहसील और गांव चुनें। इसके बाद पूरी सूची आपके सामने आ जाएगी। 


इससे आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपका नाम इस बार की सूची में शामिल है या नहीं। 


e-KYC नहीं कराया तो रुक सकता है पैसा

सरकार ने अब e-KYC को अनिवार्य कर दिया है जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं कराई है, उनकी अगली किस्त अटक सकती है। 


किसान दो तरीकों से e-KYC कर सकते हैं:


  • OTP के जरिए ऑनलाइन

  • नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक के जरिए


इसके अलावा जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन यानी Land Seeding भी जरूरी है।  कई बार रिकॉर्ड अपडेट न होने के कारण भी किसानों का नाम लिस्ट से हट जाता है। 


जून-जुलाई 2026 में आ सकती है 23वीं किस्त

पीएम किसान योजना के तहत हर चार महीने में किसानों को 2 हजार रुपये की किस्त भेजी जाती है।  इसी हिसाब से माना जा रहा है कि 23वीं किस्त जून या जुलाई 2026 में जारी की जा सकती है।  हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। 


किसानों के लिए जरूरी सलाह

किसान किसी भी फर्जी कॉल, मैसेज या वेबसाइट से सावधान रहें।  योजना से जुड़ी जानकारी सिर्फ सरकारी पोर्टल से ही चेक करें।  अगर आपके खाते में कोई समस्या है, तो तुरंत कृषि विभाग या CSC सेंटर पर संपर्क करें।

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline