मौसम विभाग के मुताबिक तूफान की वजह से दक्षिण गुजरात में बुधवार सुबह से और तटीय कर्नाटक सहित कोंकण और गोआ में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो सकती है।
120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान की वजह से कर्नाटक, गोआ और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान 95-105 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है और कई जगहों पर आंधी की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने के आशंका है।
मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग ने पश्चिम भारत के तटीय इलाकों में मछुआरों को अगले 48 घंटे के दौरान समुद्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की है और कहा है कि जो मछुआरे पहले से ही समुद्र में जा चुके हैं वह तुरंत लौट जाएं।