भारत–US एग्री डील: सोयाबीन–मक्का आयात में बड़ी राहत

भारत–US एग्री डील: सोयाबीन–मक्का आयात में बड़ी राहत
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Nov 19, 2025

भारत–अमेरिका व्यापार सौदा नवंबर में घोषित; सोयाबीन, मक्का और डेयरी उत्पाद होंगे सस्ते आयात

भारत और अमेरिका के बीच नया व्यापार समझौता इस महीने के अंत तक घोषित किया जा सकता है। समझौता होने के बाद अमेरिका की ओर से लगाए गए अतिरिक्त पेनल्टी शुल्क खत्म हो जाएंगे, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार आसान होगा।

भारत क्या खरीदेगा?

इस व्यापार सौदे के बाद भारत अमेरिका से सोयाबीन, मक्का और कुछ डेयरी उत्पाद सस्ते में (कम शुल्क पर) आयात करेगा। पहले इन पर 19–20% तक शुल्क लगता था, लेकिन भारत चाहता है कि यह दर 12–15% तक घटा दी जाए ताकि ये उत्पाद और सस्ते मिल सकें।

नए शुल्क पर चल रही चर्चा

दो तरह के शुल्क विकल्पों पर बात चल रही है:

  • 12–15%

  • 15–19%

भारत कम वाली दर (12–15%) चाहता है।

मक्का का उपयोग कहाँ होगा?

अमेरिका से आने वाला मक्का भारत में एथनॉल बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा।
सोयाबीन भी अमेरिका से सीधे कंपनियों से खरीदा जाएगा, और यह non-GM (गैर-जीएम) सोयाबीन होगा।

डेयरी उत्पादों पर क्या सहमति बनी?

भारत कुछ डेयरी उत्पाद अमेरिका से खरीदेगा, लेकिन तरल दूध (Liquid Milk) नहीं खरीदा जाएगा
भारत सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों पर इसका कोई गलत असर न पड़े


यह व्यापार सौदा भारत को सस्ता कच्चा माल देगा—

  • मक्का एथनॉल बनाने में काम आएगा

  • सोयाबीन उद्योगों को सपोर्ट करेगा

  • कुछ डेयरी उत्पादों की कमी पूरी होगी

साथ ही, सरकार इस बात का ध्यान रख रही है कि भारतीय किसानों का नुकसान न हो और केवल वही चीजें आयात हों, जिनकी देश को जरूरत है।


Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline