जानिए मशरूम के असामान्य और रोचक तथ्यों के बारे में
जानिए मशरूम के असामान्य और रोचक तथ्यों के बारे में

मशरूम से संबंधित बहुत से ऐसे असामान्य और दिलचस्प तथ्य हैं, जिनसे कि आम आदमी अनभिज्ञ है। इनमें से कुछ तथ्य निम्नलिखित हैं:

  • मशरूम में प्राकृतिक रूप से विटामिन 'डी' की मात्रा होती है। पराबैंगनी प्रकाश का प्रयोग विटामिन 'डी' को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है।
  • कई मशरूम सूरज निकलने के बाद प्रकाश की ओर बढ़ते हैं।
  • मशरूम के बीजाणु काइटिन के बने होते हैं। काइटिन, पृथ्वी पर बहुत कम मात्रा में उपलब्ध पदार्थ है।
  • मशरूम न केवल भोजन और दवा के रूप में उपयोगी होते हैं, बल्कि कुछ को जैविक उपचार में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • मशरूम खाना मोटापा, मधुमेह और हृदय संबंधित कुछ जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम कर देता है।
  • यह हमलावर रोगाणुओं के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करता है।
  • मशरूम में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी. बी. बी2 (राइबोफ्लेविन), बी3 पाया जाता है।
  • सेलेनियम, जो कि एंटी-कैंसर है, भी मशरूम में पाया जाता है।
  • मशरूम में सोडियम और पोटेशियम का संतुलन रक्तचाप को संतुलित करने में मदद करता है।
  • पारंपरिक चीनी चिकित्सा पद्धतियों में सदियों से मशरूम के औषधीय गुणों का उपयोग किया जा रहा है।
  • मशरूम में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है।
  • सिंथेटिक रंगों के आविष्कार से पहले मशरूम व्यापक रूप से ऊन और अन्य प्राकृतिक फाइबर रंगने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।
  • मशरूम में एक केले की तुलना में अधिक पोटेशियम होता है।
  • आधुनिक अध्ययनों से संकेत मिलता है कि मशरूम जीवाणु रोधी, सूजन रोधी और एंटी ऑक्सीडेंट है। यह रक्तचाप, रक्त शर्करा को कम करने. प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने, तनाव को कम करने और कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है।