फूलों की खूबसूरती निहार-निहाल हुए लुधियानवी, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में
फूलों की खूबसूरती निहार-निहाल हुए लुधियानवी, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में
Android-app-on-Google-Play

 

लुधियाना: पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय फ्लावर शो का बुधवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ढेर सारे फूलो के शौकीन पहुँचे। हर तरफ खूबसूरत फूल देखकर फूल प्रेमियों का दिल गार्डन-गार्डन हो रहा था। फूलों की सुंदरता में एक कविता थी, और कोई अपनी कविता से फूलों के प्रति अपनी भावनाओं के बारे में चिल्ला रहा था। किसी ने रंग बिरंगे मोह लेने वाले फूलो की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया तो कोई सेल्फी लेकर फूलो के साथ मोबाइल में खुद कैद हुआ। बच्चों और युवाओं में जोश देखते ही बनता था। विशेष रूप से पहली बार एक साथ फूलो की सैकड़ो किस्मो को देखने वाले तो क्रेजी हो दिखे। शाम छह बजे तक फ्लावर शो को देखने वालो का तांता लगा रहा। सात बजे के करीब फ्लावर शो ने अगले साल फरवरी में मिलने के वायदे के साथ विदाई ली।

 

वीसी ने फ्लावर शो देखा

वीसी डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लो भी दोपहर बारह बजे के बाद फ्लावर शो में पहुंचे। वे हर स्टाल पर गए और विभिन्न फूलों के बारे में जानकारी हासिल की। डॉ. ढिल्लों ने कहा कि फूल इंसान को बेहद सकून देते हैं। फूल प्रकृति की सुंदरता का एक जीवंत उदाहरण हैं। अगर आपको खुश रहना है और मस्ती करनी है तो इन फूलों के पौधों को अपने पास रखें। लोगों ने फूलो के पौधे जमकर खरीदे।

 

खरीदारी करने के लिए लोग उमड़े

फ्लावर शो के आखिरी दिन फूलो के पौधो की खरीदारी करने के लिए काफी लोग पहुंचे। लोगो ने गमलो समेत फूलो व फलों के पौधे खरीदे। ज्यादातर लोगो ने इंडोर प्लांट को खरीदा। वही कईयो ने चटख रंग वाले फूलो के पौधे खरीदे। जो देखने में काफी आकर्षक व मनमोहक थे।