अमेरिका में वैज्ञानिक और इंजीनियर भेजने वाले देशों में भारत टॉप पर
kisan news
Android-app-on-Google-Play

वॉशिंगटन. प्रवासी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को अमेरिका भेजने वाले एशियाई देशों में भारत शीर्ष स्थान पर है। एशिया से अमेरिका जाने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की कुल 29.6 लाख की आबादी में से 9.5 लाख लोग अकेले भारतीय हैं।
नेशनल साइंस फाउंडेशन के नेशनल सेंटर फॉर साइंस एंड इंजीनियरिंग स्टैटिस्टिक्स (एनसीएसईएस) की रिपोर्ट में पाया गया कि वर्ष 2013 के भारत से जुड़े ये आंकड़े वर्ष 2003 की तुलना में 85 फीसदी का इजाफा दिखाते हैं। वर्ष 2003 के बाद से फिलीपीन से आने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की संख्या भी 53 फीसदी बढ़ी है।
वहीं हांगकांग और मकाउ समेत चीन से आने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की संख्या में इजाफा 34 फीसदी का रहा है। 2003 से 2013 तक अमेरिका में रहने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की संख्या 2.16 करोड़ से बढ़कर 2.90 करोड़ हो गई।

महत्वपूर्ण बात यह है कि इसी अवधि में प्रवासी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की संख्या 34 से बढ़कर 52 लाख हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, विज्ञान और इंजीनियरिंग श्रम बल में प्रवासियों की संख्या 16 से बढ़कर 18 फीसदी हो गई है।