गेहूं के खरीदार कम, 10 दिन में 50 रुपए की मंदी
kisan news
Android-app-on-Google-Play

इस वर्ष अप्रैल - मई  माह  में 10 दिन में गेहूं 50 रुपए घट गया। आयातित विदेशी गेहूं की डिलेवरी मार्च वाली अप्रैल माह तक चलने से गेहूं के लेवाल नहीं रहे। देशभर में चौतरफा गेहूं होने से पहली बार गल्ला व्यापार में बड़ी मंदी देखी जा रही है। जल्दी-जल्दी खरीद कर गोदाम में पैक किया गेहूं 100 रुपए घट चुका है। मंडी में टॉप लोकवन गेहूं 1851 रुपए बिका। भारी मात्रा में गेहूं बिकने से अब धन की कमी भी देखी जा रही है। 15-20 दिन तक देशभर में गेहूं ही गेहूं दिखेगा यह गोदाम में पैक होने के बाद ही भाव की रफ्तार पकड़ेगा। गेहूं का व्यापार 25 से 50 रुपए क्विंटल फायदे नुकसान का सौदा होता है। इस बार 100 से 150 रुपए की मंदी से खरीदारों को नुकसान हो रहा है।

उज्जैन| गेहूं लोकवन 1600 से 1851, मिल 1500 से 1560, मालवराज 1731, पूर्णा 1806, शरबती 2422, सोयाबीन 3800 बोरी 2900 से 3168, चना देशी 5499, चना डालर 11200, चना विशाल 5811 रुपए। आलू 200 से 260 रुपए। प्याज 150 से 190 रुपए। लहसुन 1000 से 3450 रुपए। उज्जैन लाेहा बाजार| टेस्टेड सरिया 4000 रुपए प्रति क्विंटल। खली के भाव| उज्जैन खली 1400 प्रति 60 किलो, कपास्या 2350 से 2500 रुपए प्रति 100 किलो। खली खामगांव 2400 से 2550 रुपए प्रति 100 किलो। उज्जैन मावा : 200 रुपए प्रति किलो। शाजापुर| सोयाबीन 450 बोरी 2891 से 2932, गेहूं 1468 से 1640, चना कांटा 5285, चना मौसमी 5481, चना डालर 9400, मसूर 3820, रायडा 3065, धनिया 4365 रुपए। तराना| गेहूं 1550 से 1650, चना डालर 11000, सोयाबीन 250 बोरी 2800 से 3000, मसूर 3700, चना कांटा 5600, रायडा 2850 रुपए। महिदपुर| गेहूं 1448 से 1805, सोयाबीन 180 बोरी 2991, चना 5725 रुपए। खाचरौद| सोयाबीन 400 बोरी 2651 से 2914, गेहूं 1631, मैथी दाना 3376, लहसुन 3400 रुपए। आगर| सोयाबीन 250 बोरी 2750 से 2960, गेहूं 1460 से 1700, चना 5300, चना डालर 10900, रायडा 3120, धनिया 5950, उड़द 4450, मसूर 3900 रुपए के भाव रहे।