kisan

Chilli (मिर्च)

Basic Info

जैसे की आप जानते हैं मिर्च भारत के मसालों की प्रमुख फसल है । मिर्च की खेती उष्ण कटिबंधीय भागों में की जाती है| मिर्च को मसाले, सब्जी के अलावा औषधि, सॉस तथा अचार के लिए उपयोग किया जाता है| इसमें विटामिन ‘ए’ और ‘सी’, फॉस्फोरस और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं| भारत में मुख्य उत्पादन वाले राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उडीसा, तामिलनाडु एवं राजस्थान है|

Frequently Asked Questions

Q1: मिर्च की खेती के लिए के कौन सा महीना सबसे अच्छा होता है?

Ans:

आप जानते है मिर्च की खेती खरीफ और रबी की फसल के रूप में की जा सकती है। इसके अतिरिक्त इसे कभी भी लगाया जा सकता है। खरीफ फसल के लिए बुवाई के महीने मई से जून होते हैं जबकि रबी फसलों के लिए वे सितंबर से अक्टूबर तक होते हैं। और अगर आप उन्हें गर्मियों की फसलों के रूप में लगाते हैं तो जनवरी और फरवरी अच्छे हैं।

Q3: मिर्ची की खेती में सिंचाई की कितनी आवश्यकता होती है?

Ans:

आप जानते है मिर्ची के पौधे अधिक पानी में नहीं उग सकती इसलिए सिंचाई आवश्यकतानुसार ही करें। अधिक पानी देने के कारण पौधे के हिस्से लंबे और पतले आकार में बढ़ते हैं और फूल गिरने लग जाते हैं। सिंचाई की मात्रा और फासला मिट्टी और मौसम की स्थिति पर निर्भर करता है।

Q2: मिर्च की खेती के लिए किस प्रकार की मिट्टी अनुकूल होती हैं?

Ans:

आप जानते है मिर्च की खेती के लिए पोषक तत्वों से भरपूर बलुई-दोमट मिट्टी इसके लिए आदर्श है। मृदा में ऑक्सीजन की कमी इसके उपज को कम करता है। अतः इसके खेतों में जलनिकास की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।

Q4: मिर्ची के खेती के लिए बीज मात्रा कितनी होनी चाहिए?

Ans:

आप जानते है हाइब्रिड किस्मों के लिए बीज की मात्रा 80-100 ग्राम और बाकी किस्मों के लिए 200 ग्राम प्रति एकड़ होनी चाहिए।