29.25 करोड़ का फसल बीमा क्लेम मिलेगा
kisan news
Android-app-on-Google-Play

दौसा. मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत जिले के एक लाख 28 हजार 350 किसानों को 29 करोड़ 28 लाख रुपए फसल बीमा क्लेम राशि मिलेगी।

खरीफ फसल में सूखे से नुकसान हुआ था। इसमें मौसम आधारित फसल बीमा कराने वाले किसानों को कंपनी द्वारा क्लेम राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत खरीफ फसल में जिले में 1 लाख 28 हजार 350 किसानों ने फसल का बीमा कराया है। किसानों द्वारा 3 करोड़ 46 लाख 68 हजार रुपए प्रीमियम राशि जमा कराई थी। जबकि राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ 66 लाख 29 हजार 273 केंद्र सरकार द्वारा एक करोड़ 66 लाख 29 हजार 273 रुपए प्रीमियम अंशदान जमा कराया था। खरीफ में सूखे से बाजरा, ग्वार आदि फसल हुए नुकसान की 29 करोड़ 28 लाख 23 हजार रुपए बीमा क्लेम राशि किसानों को मिलेगी। यह राशि किसानों के खातों में जमा होगी।

जिले में 65 संदर्भ मौसम केंद्र

जिले में 65 संदर्भ मौसम केंद्र स्थापित हैं। प्रत्येक गिरदावार सर्किल पर स्थापित इन केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार खरीफ फसल वर्ष 2015 में मौसम आधारित फसल बीमा का क्लेम बना है।

रबी फसल का भी बीमा

रबी वर्ष 2015-16 में जिले में मौसम आधारित फसल बीमा लागू है। जिसके तहत अधिसूचित रबी फसलों का बीमा किया गया है।

खरीफ फसल में सूखे से हुए नुकसान का आंकलन कर बीमा कंपनी ने बैंकों में क्लेम राशि जमा करा दी। अब वहां से किसानों के खातों में क्लेम राशि जमा कराना शुरू कर दिया है। जल्द ही किसानों के खातों में राशि जमा होगी। श्यामसुंदर चतुर्वेदी, संयुक्त निदेश, कृषि फसल बीमा, जयपुर।