खेती के लिए सही ट्रेक्टर, जाने क्या है सही ट्रेक्टर चुनाव का तरीका
खेती के लिए सही ट्रेक्टर, जाने क्या है सही ट्रेक्टर चुनाव का तरीका
Android-app-on-Google-Play

खेती के अच्छे ट्रेक्टर का चुनाव करना उतना ही मुश्किल काम है जितना खेती करना। किसानो के लिए ट्रेक्टर कोई वरदान से कम नहीं है। हर किसान अपने अच्छे उत्पादन के लिए अच्छे उपकरणों पर पूरी तरह से निर्भर रहते है और उन्ही की मदद से अच्छा उत्पादन भी करते है लेकिन कई बार ट्रेक्टर का चुनाव करना बहुत ही मुश्किल होता है। खास करके हमारे देश में कई किसान सही ट्रेक्टर का चुनाव नहीं कर पाते। तो आइये आज हम आपको बताते है की कैसे चुने अच्छी खेती के लिए एक अच्छा ट्रेक्टर - 

महिंद्रा ट्रेक्टर 

इसमें कोई दो मत वाली बात नहीं है की महिंद्रा एंड महिंद्रा सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है। अगर ट्रेक्टर को भारत में किसी नाम से जानते है तो कई बार किसान ट्रेक्टर की जगह महिंद्रा नाम से सम्बोधित करते है। कंपनी के सारे ट्रैक्टर मजबूती एवं पावरफुल इंजन के होते है। कंपनी के ट्रैक्टर दलदली भूमि, उबड़-खाबड़ और पथरीले रास्तों एवं कठोर से कठोर खेतों की जुताई कर सकते हैं।

20 HP से 50 HP पलस रेंज के बेहतरीन टैक्टरों है भारी मांगः

महिंद्रा यूवराज 215 NXT (20HP)

महिंद्रा जिवो 245 DI 4WD (21-30 HP)

महिंद्रा युवो 265 DI (31-40 HP)

महिंद्रा युवो 475 DI (41 - 50 HP)

ट्रैकटर की क्वीन टेफ ट्रैक्टर

ट्रेक्टर क्वीन के नाम से जानी जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी टेफ है। इस कंपनी की सीईओ मल्लिका श्रीनिवासन को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इस ट्रेक्टर की खास बात यह है की यह आम ग्रामिण जीवन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। भारी वजन उठाने और रोपण करने में सक्षम है। कंपनी के 70 hp तक के कुछ ट्रैक्टर्स बाज़ार में बहुत प्रचलित हैं, जैसे-

30 DI ऑर्चर्ड प्लस 2WD (30 HP)

5900 DI 2WD (56 - 60 HP)

स्वराज ट्रैक्टर्स

किसानो के लिए स्वराज ट्रेक्टर शान की बात मानी जाती है। और रही बात इनकी सर्विस की तो इनकी सर्विस इतनी बेहतरीन है की कभी इसके लिए किसानो को शिकायत नहीं आती। 15 HP से 60 HP के कुछ ट्रैक्टर्स लोगों में काफी लोकप्रिय है, जैसे-

स्वराज 724XM (20 - 30 HP)

स्वराज 834XM (30 - 40 HP)

स्वराज 843XM (40 - 50 HP)

स्वराज 744FE (45 - 50 HP)

स्वराज 960FE (50 - 60 HP)

जॉन डीरे ट्रैक्टर

कंपनी के सभी ट्रैक्टर्स किफायती दामों एवं कम रखरखाव खर्च के कारण किसानों को पसंद आ रहे हैं। जॉन डीरे ट्रैक्टर अपनी उत्तम गुणवत्ता एवं मजबूती के कारण देश के गावों में तेज़ी से प्रचलित होते जा रहे हैं, जैसे-

5036 C 2WD (35 HP)

5050 D 2WD (50 HP)

5310 2WD (55 HP)