product_image


कासगंज भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक जिला है। उत्तर प्रदेश राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित यह जिला अलीगढ़ मंडल के अंतर्गत आता है। कासगंज शहर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है. यह जिला प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरि की पौड़ी के लिए प्रसिद्ध है। आस्था के केंद्र इस स्थल का संबंध भगवान विष्णु के तीसरे अवतार वराह से है।

अर्थव्यवस्था-कृषि, उद्योग और उत्पाद
इस जिले की अर्थव्यवस्था कृषि, पशुपालन, वन, उद्योग और व्यवसाय पर आधारित है।

कृषि
जिले की अर्थव्यवस्था प्राथमिक रूप से कृषि पर निर्भर है. जिले की भूमि उपजाऊ है और यहां रबी, खरीफ और जायद फसलों को खेती होती है। जिले में उगाए जाने वाले प्रमुख फसल हैं: गेहूं, बार्ली, मक्का, ज्वार, बाजरा, धान, दलहन (चना,मूंग, उड़द और मटर), तिलहन (मूंगफली और सरसों), गन्ना, तंबाकू, आलू, और सब्जियां. जिले में उगाए जाने वाले प्रमुख फल हैं: आम अमरूद, पपीता, केला, बेर, जामुन, कटहल और इमली।

पशुपालन
जिले के ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान है। जिले में बेहतर गुणवत्ता वाले पशुओं का पंजाब और हरियाणा से आयात किया जाता है। जिले के प्रमुख पशु धन हैं: गाय, भैंस, सूअर, बकरी और पोल्ट्री।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण सूक्ष्म इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के इकाईयों को एकत्र कर उन्हें आर्थिक और विपणन की दृष्टि से मजबूत किया जाएगा। 

घी को किया गया चयनित
एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत जिले को खाद्य सामग्री में दुग्ध उत्पाद (घी) के लिए चयनित किया गया है। जिसकी यूनिट लगाने पर मार्केटिग, पैकेजिग, फाइनेंशियल मदद, ब्रांडिग की मदद इस योजना के अंतर्गत किसानों को मिलेगी।

कासगंज जिले में किसान अधिकत्तर किसान कृषि से जुड़े व्यवसाय करते है उनमे से पशुपालन एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है। पशुपालन जिले के किसानों की आय का एक साधन है। जिले के किसान दूध और दूध से बने उत्पाद बेचकर अपनी आजीविका चलाते है। दूध उत्पाद में शुद्ध देशी घी भी शामिल है।

जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि दूध के बहुत सारे प्रोडक्ट बनते हैं मगर घी सबसे उत्तम और लम्बे समय तक चलने वाला प्रोडक्ट है, जिसको आप वर्षों तक भी रख सकते हैं।