product_image


दरंग (Darrang) भारत के असम राज्य में उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का एक जिला है, जिसका मुख्यालय मंगलदोई में है। इस जिले के उत्तर में भूटान तथा डाफला पहाड़ियाँ और दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी है, जिससे यहाँ का व्यापार होता है। नदी द्वारा निर्मित क्षेत्र होने के कारण धान, राई, सरसों, गन्ना और जूट यहाँ अत्यधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं। इस क्षेत्र में चाय के बागानों की भरमार है। इस जिले में चाय उत्पादन के कारखाने, रेशम के कीड़े पालने का उद्योग तथा रेलवे का वर्कशॉप है।

इस जिले की मिट्टी खेती के लिए बहुत उपजाऊ है और मुख्य फसलें धान, तिलहन, गन्ना और जूट हैं। यह क्षेत्र अपने महत्वपूर्ण चाय उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। मुख्य बागवानी उत्पाद नारंगी, नारियल, अनानास आदि हैं। इसके अलावा, यह जिला सब्जियों के बड़े उत्पादन से समृद्ध है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण सूक्ष्म इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के इकाईयों को एकत्र कर उन्हें आर्थिक और विपणन की दृष्टि से मजबूत किया जाएगा। 

सरसों के उत्पाद को किया गया चयनित
एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत जिले को खाद्य सामग्री में सरसों के उत्पाद के लिए चयनित किया गया है। जिसकी यूनिट लगाने पर मार्केटिग, पैकेजिग, फाइनेंशियल मदद, ब्रांडिग की मदद इस योजना के अंतर्गत किसानों को मिलेगी।

खाद्य तेलों के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय तिलहन मिशन शुरू किया है। इसके तहत सरसों, सोयाबीन, सूरजमुखी और मूंगफली की खेती को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। यही नहीं मिनिस्ट्री ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री ने सरसों और उससे संबंधित उत्पादों को देश के 11 जिलों का वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्‍ट (ODOP) घोषित कर दिया है। इनमें असम के चार, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश के एक-एक, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के 2-2 जिले शामिल हैं। 

 यह इन जिलों में खेती-किसानी की खास पहचान बनेगा। इनके किसान सरसों की खेती (Mustard Farming) पर विशेष जोर देंगे। इसके प्रोडक्शन से लेकर कंज्प्शन तक की वैल्यू चेन डेवलप की जाएगी। दरअसल, भारत में एक तरफ गेहूं और चावल से गोदाम भरे हुए हैं तो दूसरी ओर तिलहन के मामले में हम दूसरे देशों पर निर्भर हैं। भारत खाद्य तेलों की अपनी जरूरतों का करीब 70 फीसदी इंपोर्ट करता है। जिसमें पाम ऑयल सबसे अधिक होता है। महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है सरसों

 सरसों से संबंधित ODOP जिले -दारांग (सरसों उत्पाद)- असम -धेमाजी (सरसों उत्पाद)-असम -डिब्रूगढ़ (सरसों उत्पाद)-असम -माजुली (सरसों तेल और बीज)-असम -रेवाड़ी (सरसों उत्पाद)-हरियाणा -मुरैना (सरसों उत्पाद)- मध्य प्रदेश -भरतपुर (सरसों आधारित उद्योग)-राजस्थान -टोंक (सरसों आधारित उद्योग)-राजस्थान -इटावा (सरसों)-उत्तर प्रदेश -नादिया (सरसों)-पश्चिम बंगाल -उत्तर 24 परगना (सरसों)-पश्चिम बंगाल 

Darrang जिले की प्रमुख फसलें