product_image


उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित आगरा एक प्रसिद्ध पर्यटक नगरी है। यह यमुना नदी के तट पर स्थित है। यह विश्व भर में ताज महल के लिए लोकप्रिय है जो विश्व के 7 अजूबों में से एक माना जाता है। पर्यटन दृष्टिकोण से आगरा में 3 यूनेसको (UNESCO) वर्ड हेरिटेज साइट्स हैं अर्थात ताज महल, आगरा का किला तथा फ़तेहपुर सीकरी। पर्यटन के अलावा आगरा में लघु उद्योग क्षेत्र भी सम्पन्न है। आगरा का चमड़ा उद्योग यहाँ के सबसे पारंपरिक तथा मूल उद्योगों में से एक है। सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़े होने के कारण, आगरा नए उद्यमियों द्वारा अपने व्यवसाय को स्थापित करने के लिए एक प्रमुख स्थल है। बल्कि नए उद्यमियों के साथ-साथ आगरा ने कई बड़े उद्योगों का भी ध्यान आकर्षित किया है जिन्होंने इस शहर को काफी हद तक विकसित किया है। इसके परिणामस्वरूप इस शहर में हर साल औद्योगिक आबादी और एकाग्रता में भारी वृद्धि देखी जा रही है। इसके अलावा, आगरा अपने "पेठे (मिठाई)" के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

उपनिदेशक उद्यान कौशल कुमार ने बताया कि आगरा के लिए एक जिला एक उत्पाद के तहत पेठा को चयनित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत उद्यमियों को कुल लागत का 35 फीसद या अधिकतम दस लाख प्रति इकाई अनुदान अनुमन्य है। यह अनुदान पेठा उत्पाद की नवीन इकाई की स्थापना पर दिया जाएगा तथा इसके साथ ही असंगठित क्षेत्र में स्थापित अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के उन्नयन पर भी यह अनुदान अनुमन्य है। 

आगरा पहचानों का शहर है। इस शहर की कई छोटी-बड़ी पहचान हैं। ताजमहल तो जग जाहिर है। बाकी पहचान छोटी पड़ जाती हैं। लेकिन आपके पेट से जुड़ने वाली एक पहचान बाकी है। वो है पेठे की पहचान है, पेठा मशहूर है और स्वादिष्ट भी। आगरा आने वाले पर्यटक चाहे विदेशी हों या घरेलू, पेठे का स्वाद लिए बिना अपनी यात्रा को अधूरा मानते हैं। वे वापसी में पेठा अपने साथ ले जाना नहीं भूलते।

आगरा को ''ताज नगरी' के अलावा 'पेठा नगरी' भी कहा जाता है। जो भी शख़्स आगरा जाता है, तो वहां से इस लज़ीज़ मिठाई को लिए बिना वापस नहीं लौटता। यही वजह है कि आगरा को 'ताज नगरी' के साथ साथ 'पेठा नगरी' के रूप में भी जाना जाता है। चलिए इसी बात पर आज जानते हैं कि पेठा का इतिहास कितना पुराना है और कब पहली बार इसे बनाया गया था।

पेठा उत्तर भारत की एक पारदर्शी नरम मिठाई है। आमतौर पर आयताकार या बेलनाकार आकृति का यह व्यंजन, एक विशेष सब्जी, सफ़ेद लौकी (या सफेद कद्दू, या बस पेठा) से बनाया जाता है। आगरा नगर से संबंधित होने के कारण इसे अक्सर आगरा का पेठा भी कहा जाता है।

बढ़ती मांग और नवाचार के साथ, मूल रूप में तैयार पेठे की अनेक किस्में विकसित हो चुकी हैं। अनेक स्वादिष्ट प्रकार उपलब्ध हैं, जैसे कि केसर पेठा, अंगूरी पेठा आदि। सामग्री के आधार पर कुछ अन्य बदलाव किए जाते हैं, उदाहरणतः नारियल के साथ एक मिश्रित, या केवड़ा सार पेठा को स्वादिष्ट व सुगंधित करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

पेठा किस प्रकार बनाया जाता है 
पेठा आम तौर पर ऐश लौकी को क्यूब्स में काटकर, चूने में भिगोकर, उबालकर और स्वाद वाली चीनी की चाशनी में लेप करके बनाया जाता है।