देश के लिए आज आवश्यक है जैविक खेती
देश के लिए आज आवश्यक है जैविक खेती
Android-app-on-Google-Play

प्रदेश देश एवं विश्व में उर्वरक कीटनाशक एवं मिट्टी की सेहत पर हो रहे दुष्परिणामों से आज हर एक कृषक एवं उपभोक्ता भली-भांति परिचित हैं, हर एक स्तर पर जैविक उत्पाद की मांग निरंतर बढ़ रही है जैविक उत्पादन के लिए भारत से बेहतर देश और कोई हो ही नहीं सकता.
किसी बहस या विषय को आगे बढ़ाने से पहले हमारा यह जानना जरूरी है कि जैविक खेती क्या है ??
जैविक खेती की परिभाषा में कृषक द्वारा बिना किसी बाहरी आदान उपयोग (रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक एवं खरपतवारनाशक) के कृषि पर सतत उत्पादन प्राप्त किया जाए..

मुख्य मुद्दा रसायन मुक्त खाद्यान्न उत्पादन का है जिसे जैविक खेती के माध्यम से विश्व भर में प्राप्त किया जा रहा है यह एक ऐसी प्रणाली है जिसमें कई तत्व जैसे की मिट्टी में लाभप्रद जीवाणु की संख्या बढ़ाना (आर्गेनिक कॉर्बन तत्व), फसल चक्र, फसल पद्धति, अंतरवर्तीय फसल पोषक तत्व की आपूर्ति एवं फसल सुरक्षा जल प्रबंधन मुख्य रूप से हैं |