2.15 करोड़ किसानों के 1 लाख रुपए तक के कर्ज माफ: योगी सरकार का फैसला
kisan news
Android-app-on-Google-Play


लखनऊ.योगी सरकार की मंगलवार को पहली कैबिनेट मीटिंग हुई। सरकार ने कुछ अहम फैसलों का एलान किया। 2 करोड़ 15 लाख किसानों के एक लाख रुपए तक कर्ज माफ कर दिए गए हैं। गेहूं खरीद पर सरकार ने कहा- इस बार बंपर फसल हुई है। 7 हजार गेहूं खरीद केंद्र बनाए जाएंगे। 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जाएगा।

1-यूपी में करीब 2 करोड़ 30 लाख किसान हैं। लघु और सीमांत किसानों के 1 लाख तक के फसल पर लिए गए कर्ज माफ किए जाएंगे। इससे 2.15 करोड़ किसानों को राहत मिलेगी।कुल 36,359 करोड़ का कर्ज माफ।
2-गेहूं खरीद के लिए 5 हजार केंद्र खुलेंगे। 2 फेज में 80 लाख मीट्रिक टन खरीद होगी। 2500 एमएसपी के अलावा 10 रुपए प्रति क्व‍िंटल लदाई-ढुलाई के लिए दिए जाएंगे। पैसा सीधे किसान के अकाउंट में ट्रांसफर होगा।
3-एंटी रोमियो स्क्वॉड को ऑर्डर। बेवजह किसी को परेशान किया तो पनिशमेंट के लिए तैयार रहें।
4-आलू खरीद के लिए केशव प्रसाद मौर्य की चेयरमैनशिप में तीन लोगों की कमेटी बनाई गई। किसानों को राहत देने पर फैसला यही लेगी।
5-नई इन्वेस्टमेंट और इंडस्ट्रियल पॉलिसी बनेगी। इसके लिए बनाई गई कमेटी में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और 4 अन्य मंत्री होंगे।
6- इलीगल माइनिंग को रोका जाएगा। इसके लिए केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में एक कमेटी सुझाव देगी।
7-गाजीपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। बजट तय नहीं लेकिन करीब 200 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं।
8-26 अवैध स्लॉटर हाउस बंद किए गए हैं। जिन्होंने लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है, उन्हें जांच के बाद ये दिया जा सकता है।
9-राज्य पिछड़ा आयोग जिसे अब तक संवैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं था, उसे पीएम ने मंजूरी दी है। पीएम को सरकार की तरफ से धन्यवाद प्रस्ताव भेजा जाएगा।
- कुल 2 करोड़ 30 लाख किसान हैं। इसमें से 2 करोड़ 15 लाख लघु और सीमांत किसान हैं। कुल 30729 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया गया है। ये लोग बड़ा लोन नहीं लेते। फसल के लिए लिया गया 1 लाख तक का कर्ज माफ किया गया है।
सवाल: अगर कर्ज 1 लाख 20 हजार कर्ज है तो?
- यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के मुताबिक- अगर किसी किसान पर एक लाख बीस हजार रुपए कर्ज है तो इसमें से फसल पर लिया गया एक लाख तक का कर्ज माफ होगा। यानी उसे 20 हजार ही कर्ज के तौर पर चुकाना होंगे।
- लेकिन, ट्रैक्टर या दूसरे एग्रीकल्चर एप्रेटस पर लिया गया कर्ज माफ नहीं किया जाएगा।