Discription:

मछली पालन हेतु निजी जमीन पर तालाब का निर्माण

निजी जमीन पर मत्स्य पालन(Fisheries) के लिए तालाब निर्माण मय जलमार्ग, द्वार निर्माण, जल व्यवस्था हेतु निर्माण एवं फीड भंडारण हेतु निर्माण के लिए रु. 7.00 लाख इकाई लागत पर प्रति हेक्टेयर 50% अधिकतम रु. 3.50  लाख की सीमा के अनुदान देय हैं।

पुराने जलाशय का जीर्णोद्धार/मेड़ की मरम्मत एवं जल निष्कासन निर्माण या मरम्मत

मत्स्य पालन में कृषकों के पुराने जलाशयों के जीर्णोद्धार हेतु प्रति हकेतेयर रु. 3.50 लाख इकाई लागत अधिकतम रु. 1.75 लाख की सीमा में अनुदान देय हैं।

मत्स्य पालन में मछली पालन पर पहले वर्ष होने वाले खर्च

मत्स्य कृषकों को नये तालाब निर्माण/जीर्णोद्धार तालाब/तालाब/पोखर में मत्स्य पालन हेतु पहले वर्ष में उत्पादन रूप में मत्स्य बीज, फीड आदि क्रय हेतु प्रति हेक्टेयर इकाई लागत रु. 1.50 लाख पर 50% अधिकतम रु. 0.75 लाख की सीमा में अनुदान देय हैं।

मत्स्य बीज हेचरी की स्थापना

निजी क्षेत्र में 2 हेक्टेयर में 10 मिलियन फ्राई मत्स्य बीज उत्पादन क्षमता की भारतीय मेजर कार्प मत्स्य बीज हेचरी निर्माण हेतु इकाई लागत रु. 25.00  लाख पर 50% अनुदान के रूप में रु. 12.50 लाख की सीमा तक अनुदान राशि देय हैं।

मछली पकड़ने के साजो सामान के क्रय हेतु

नाव, मछली के जल, मछली व बर्फ रखने के बॉक्स अदि के क्रय हेतु रु. 1.00  लाख की इकाई दर का 50% रु. 50,000/- की सीमा तक अनुदान देय हैं।

फिश फीड इकाई की स्थापना

निजी क्षेत्र में 1 से 5 क्विंटल प्रतिदिन उत्पादन क्षमता वाली फिश फीड इकाई की स्थापना के लिए इकाई लागत रु. 10.00 लाख पर 50% अनुदान के रूप में रु. 5.00 लाख की सीमा तक अनुदान राशि देय हैं। मत्स्य निकासी पश्चात् रख रखाव एवं परिवहन के लिए मत्स्य आधारित संरचना का विकास

योजना का विवरण - http://ibs.rajasthan.gov.in/pdf/412/412_Detail.PDF

योजना का फॉर्म - http://ibs.rajasthan.gov.in/pdf/412/412_Form.PDF

योजना की अधिक जानकारी के लिए - http://www.rsldb.nic.in/

Send a Inquiry

Your Name : *

Phone/ Mobile No : *

Email : (Optinal)

City : *

Description: